Khagaria News: जिले में आज आसमान में गरज वाले बादल के साथ वज्रपात की संभावना
खगडि़या, अगस्त 7 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सात अगस्त को गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले नौ अगस्त तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात व तेज हवा चलने की संभावना जता रखी है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि में पूरबा हवा औसतन दस से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। इधर आमसान में हल्के बादल के साथ धूप भी खिला रहेगा। जिससे तापमान में उतार व चढ़ाव की स्थिति रह सकता है।
कृषि कार्य के लिए दी गई सलाह मौसम को देखते हुए कृषि कार्य के लिए दी गई सलाह: मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.