खगडि़या, अक्टूबर 8 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के मोरकाही, अलौली व परबत्ता थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में एक बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। मृतक बालक मोहनपुर गांव निवासी लाखो सदा का पुत्र धनराज कुमार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम बालक ट्रैक्टर पीछे करने की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : ट्रैक्टर के धक्के से दो वर्षीय बालक की मौत सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों...