खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में अलग-अलग घटनाओं में बुधवार को एक किशोरी सहित चार लोगों की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार गांव में बुधवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। मृतका स्थानीय रोहियार गांव निवासी बेगो साह की 40 वर्षीया पत्नी मुनकी देवीबतायी जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद मानसी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत, कोहराम घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुनकी देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी द...