खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में मॉडल इंटर स्कूलों की संख्या अब दस हो गई है। पहले से जिले के हर प्रखंडों में एक-एक इंटर स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया था। अब गत दिनों शहर स्थित तीन स्कूलों को भी मॉडल स्कूल के रूप में चयनित कर शिक्षा विभाग को सूची भेजी गई है। ऐसे में जिले में अब 10 मॉडल स्कूल हो गए हैं। जिसमें शहर मुख्यालय में चार मॉडल स्कूल हो गए हैं। जी हां शिक्षा विभाग के अनुमंडल मुख्यालय में तीन मॉडल स्कूल चयनित करने के आदेश पर सुविधायुक्त स्कूल की सूची राज्य को भेजी गई है। जिससे शहर के जेएनकेटी इंटर स्कूल, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल कासिमपुर व इंटर स्कूल मेहसौड़ी को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित कर राज्य को सूची भेजी गई है। इससे पहले चयनित सात मॉडल स्कूलों की बात करें तो सदर प्रखंड में एसएन हाईस्कूल ...