खगडि़या, जुलाई 12 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में अब धान की रोपनी धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है। हालांकि पिछले कईिदनों से हुए मौसम सुहाना के बाद किसानों ने थोड़ी सी राहत ली है और निजी पंपसेट के माध्यम से पटवन शुरू करते हुए धान की रोपनी की गति को तेज कर दी है। किसानों की मानें तो बताते हैं कि अब धान की रोपनी का समय शुरू हो गई है। क्योंकि खासकर अगात धान की रोपनी करनी सर्वाधिक जरूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले किसानों ने मौसम की बेरुखी को देखते हुए धान का बिचड़ा देर से गिराना शुरू किया था। क्योंकि अगर अधिक दिनों तक किसान गिराने में देरी करते तो निश्चित रूप से धान की रोपनी लेट होती और इसका सीधा असर किसानों को धान के उत्पादन पड़ सकता था। किसानों ने बताया कि वे लोग वैकल्पिक रूप में निजी पंपसेट का ही सहारा लिया है। हालांकि बीत...