Khagaria News: जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
खगडि़या, अक्टूबर 3 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले पांच दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रह सकता है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में अगले आठ अक्टूबर तक उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। साथ ही आसमान के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि छह अक्टूबर को कुछ जिलों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले आठ अक्टूबर तक पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से औसतन चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस बीच बारिश की संभावना नहीं के बराबर बताया गया है। हालांकि तापमान में हल्का गिराव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.