खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। जिससे तापमान में उतार व चढ़ाव की स्थिति रह सकता है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने 18 से अगले 22 जुलाई तक की जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के खगड़िया, बेगूसराय सहित अन्य जिलों में आसमान में हल्के बादल छाये रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। साथ ही 19 से 20 जुलाई के आसपास मेघ गर्जन, वज्रपात व तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी स्थिति जताई जा रही है। अगले पांच दिनों तक तापमान में अधिक उतार व चढ़ाव के साथ अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वानुमान...