Khagaria News: जिले में अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल बने रहने की संभावना, हल्की बारिश के आसार
खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार बना रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी हो सकती है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो सितंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल रहने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक खगड़िया जिले के आसपास में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे जिले के मौसम पर भी असर पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान अवधि में मुख्यत: पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी दिशाओं की ओर से दस से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.