खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले चार दिनों तक गरज वाले बारिश व वज्रपात की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं हवा की गति तेज रहेगी।

मौसम पूर्वानुमान इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 19 जुलाई तक जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के बेगूसराय जिले को छोड़कर अधिकांश जिलों में 17 जुलाई के दौरान मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है। साथ ही तेज हवा चल सकती है। इस अवधि में अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादतर समय आसमान में हल्की से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। वर्षा होने की स्थिति में आसमान में घने बादल छा सकते हैं। इधर अगले 19 जुलाई तक अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता ह...