खगडि़या, अगस्त 13 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि बारिश की स्थिति के बीच तापमान में हल्का उतार व चढ़ाव रह सकता है। अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना कम जताई गई है। जिससे तापमान में और वृद्धि दर्ज हो सकती है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 16 अगस्त तक जारी पूर्वानुमान में बारिश की कम संभावना जताया गया है। हालांकि आसपास के जिलों में आगामी 15 व 16 अगस्त के आसपास वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसके पहले इन जिलों में एक दो स्थानों को छोड़कर आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इधर पूरबा हवा औसतन पांच से 15 क...