खगडि़या, अक्टूबर 11 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के 1685 तालाब, पोखर, बायोफ्लॉक, चौर, मोईन का बीमा कराया जाएगा। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत मत्स्यपालको के द्वारा जलीय क्षेत्रों में किए जा रहे मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए बीमा योजना का लाभ देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मत्स्यपालकों मत्स्यपालन पुरी तरह से सुरक्षित व फायदेमंद हो। किसी भी प्रकार के प्राकृतिक आपदा या अन्य बीमित जोखिमों से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा देना इस योजना का लाभ है। इसके लिए विभाग द्वारा यह नई पहल की गई है। हालांकि बीमा के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के भी आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में मत्स्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक देवेन्द्र नायक ने ब...