Khagaria News: जिले के 11 मतदान केन्द्रों पर 52.13 प्रतिशत हुआ वोटिंग
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर जिले के 11 मतदान केन्द्रों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह के आठ बजे से शाम के चार बजे तक हुए मतदान के दौरान 52.13 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग के दौरान जिले के विभिन्न बूथों का डीएम विक्रम विरकर, एसपी भानू प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग संपन्न कराने को लेकर जिले के सभी 11 बूथों के लिए 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, आठ जोनल दंडाधिकारी, तीन सुपर जोनल दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान केन्द्रों के मतदान दल एवं पोल्ड मतपेटिका को सशस्त्र सुरक्षा बल के साथ स्कॉर्ट करते हुए कलेक्ट्रेट खगड़िया लाया गया, इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.