Khagaria News: जिले के सभी नदियों के जलस्तर में उफान जारी
खगडि़या, अगस्त 7 -- Khagaria News: खगडिया । नगर संवाददाता जिले के सभी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। हालांकि गुरुवार को दर्ज किए गए जलस्तर वृद्धि में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार बागमती नदी अभी खतरे के निशान से 1 मीटर 26 सेमी उपर बह रही है। बीते 24 घंटे में 16 सेमी जलस्तर वृद्धि हुई है। वहीं कोसी नदी भी खतरे के निशान से 95 सेमी उपर बह रही है। वहीं बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में भी 25 सेमी वृद्धि दर्ज किया गया है। अभी यह खतरे के निशान से 2 मीटर 40 सेमी नीचे बह रही है। यह भी पढ़ें- कटौझा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती, बढ़ी परेशानी गंगा नदी के जलस्तर में भी 21 सेमी वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि यह खतरे के निशान से 2 मीटर 56 सेमी नीचे बह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.