खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के सदर व गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में दो क्रिटिकल यूनिट का अगले जून माह तक निर्माण होगा। इन दोनों क्रिटिकल के निर्माण पर 47.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह 50-50 बेड का क्रिटिकल यूनिट होगा। इसके निर्माण से मरीजों को आईसीयू, डायलिसिस सहित 10 बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। वही मरीजों के बेहतर इलाज के लिए स्पेशल डॉक्टर, नर्स व टेक्नीशियन की तैनाती होगी। सदर अस्पताल में कोविड वार्ड व गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे केंद्र सरकार की पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रत्येक पर 23.75 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाए जाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को खगड़िया या भागलपुर रेफर नहीं करना पड़ेगा। यहां ही वेंटिलेटर से लेकर डायल...