खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता सदर अस्पताल स्थित ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार को डेंगू को रोकने के जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम विक्रम विरकर ने जिले के प्रभावित क्षेत्रों में एलिसा टेस्ट और फॉगिंग पर जोर दिया। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जिले में डेंगू के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए। डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ग्रामीण चिकित्सकों और प्राइवेट प्रैक्टिसनर्स के साथ डेंगू नियंत्रण के लिए बैठक आयोजित करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : जिले के प्रभावित क्षेत्रों में एलिसा टेस्ट और फॉगिंग पर दिया जो...