खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया द्वारा की गई। इस दौरान पंचायत में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं पर ग्राम पंचायतवासियों के साथ विस्तृत परिचर्चा की गई। सदर प्रखंड के गौड़ा शक्ति पंचायत में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी श्रुति श्री ने की। इस मौके पर सदर बीडीओ पूरण साह, बीपीआरओ आनंद रंजन, मुखिया राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पंचायत विकास दिवस के दौरान विशेष रूप से पिछले एक माह में ग्राम पंचायत द्वारा लिए गए योजनागत निर्णयों, उन पर किए गए व्यय तथा आगामी एक माह में प्रस्तावित योजनाओं एवं उनके लिए अनु...