खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता रबी फसल की बुआई का समय आ चुका है। अब किसान अपनी खेतों में मक्का, गेहूं की बुआई शुरू करेंगे। हालांकि धीरे-धीरे किसानों ने सरसों की खेती शुरू कर दी है, लेकिन जिले के पसराहा, खगड़िया व अलौली प्रखंड क्षेत्र के लगभग पांच हजार एकड़ जमीन में जलजमाव किसानों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। क्योंकि इन क्षेत्रों में बारिश का पानी फंसा हुआ है। अब तक जलनिकासी शुरू नहीं हो पाई है। जिससे जलनिकासी होने के बाद भी इन रकवा में फसलों की बुआई के लिए खेतों को पूरी तरह सूखने में देरी लगेगी। इन प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को एक बार फिर से फसल बुआई में देरी होने का भय सता रहा है। क्योंकि इन क्षेत्रों में धान अथवा खरीफ फसलों की बुआई नहंीं पाती है। ऐसे में एक फसल का भी उत्पादन किसान नहीं ले सके तो फिर किसा...