खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक उमेश राय एवं जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने संयुक्त रूप से की। नियोजन मेले में 17 नियोजकों ने भाग लिया। विभिन्न नियोजकों द्वारा 455 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया, जिनमें से 232 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में रोजगार हेतु चयन किया गया।मेले में उपस्थित पदाधिकारियों एवं नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन के संबंध में जानकारी दी। अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताय...