खगडि़या, अगस्त 13 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिला प्रशासन के तत्वावधान में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम विक्रम वीरकर के नेतृत्व में भव्य तिरुंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में डीएम सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, युवा व आम लोग हाथों में तिरंगा लेकर शहर की ह्दयस्थली राजेन्द्र चौक तक पहंुचे। इस दौरान स्काउट एंड गाइड के बच्चे ढोल नगारे बचाते हुए चले। साथ ही वंदे मारतम गीत का सामुहिक गायन भी करते तिरंगा के साथ बढ़ते रहे। रैली में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व छात्र व छात्राओं की काफी संख्या रही। जिलाधिकारी ने कहा कि जनभागीदारी किसी भी अभियान की सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों से लेकर युवाओं, खिलाड़ियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर...