खगडि़या, जुलाई 11 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता कलेक्टे्रट सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित जिला परिषद की सामान्य बैठक में कई निर्णय लिए गए। जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पीएचईडी, नल-जल, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, जिला आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण, आपदा प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, मनरेगा, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ एवं पुल निर्माण, सहकारिता, राजस्व, जीविका तथा अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिप अध्यक्ष ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी विभाग पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों में किसी प्रकार...