खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के जेएनकेटी में सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में कई उत्कृष्ट खिलाड़ी चयनित किए गए। विद्यालयी विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, खेल के प्रति रूचि विकसित करने तथा जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ डीएम विक्रम विरकर द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्द्धन किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वही राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सुनंदा कुमारी ने खेल मशाल प्रज्वलित की। उद्घाटन समारोह के दौरान बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्...