खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न इवेंटों की प्रतियोगिता हुई। शहर स्थित खेल भवन में बालिका वर्ग की अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता हुई। वहीं शतरंज व योगा प्रतियोगिता हुई। अंडर 17 बालिका वर्ग की कबड्डी फाइनल प्रतियोगिता कोशी इंटर स्कूल पनसलवा बेलदौर व उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल चन्द्रनगर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मैच काफी रोमांचक देखने को मिला। इधर जेएनकेटी मैदान में अंडर 14 बालक वर्ग की क्रिक्रेट प्रतियोगिता खेली गई। जबकि मानसी स्थित खेल मैदान में विभिन्न वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में शारीरिक शिक्षक नित्यानंद कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, शशिकांत रंजन, राकेश कुमार, सुनील कुमार आदि की देखरेख में प्रतियोगिता ह...