Khagaria News: जानलेवा हमले के फरार आरोपियों के घर बेलदौर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक प्रतिनिधि बेलदौर थाना क्षेत्र के बिष्णुपुर गांव में उपमुखिया पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की सोमवार को कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पूर्व मुखिया के पुत्र अखिलेश सिंह गोली लगने से घायल हुए थे। न्यायालय के निर्देश पर बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में एसआई उमेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल ने बिष्णुपुर गांव पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ दोनों फरार आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने मुनादी कराते हुए आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी न्यायालय में सरेंडर नहीं करते हैं, तो न्यायालय के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.