खगडि़या, नवम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि जिले में कई शिक्षकों पर ई शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गड़बड़ी करने में कार्रवाई हो सकती है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला स्तर पर स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों की दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति की जांच की गई। जिसमें कई शिक्षकों की दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति में गड़बड़ी पकड़ी गई है। जिस पर अधिकारी स्तर से कार्रवाई की जा सकती है। वहीं विभागीय निर्देशानुसार प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति की रिपोर्ट भी राज्य की जा रही है। जिसमें भी ऑनलाइन इन व आउट समय में देरी करने में शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात की जा रही है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: उपस्थिति में गड़बड़ी पर शिक्षकों से शोकॉज जाहिर है कि जब से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की व्यवस्था की गई है अबतक पचास के करीब शिक्षकों की गड़बड़ी पकड़े ज...