खगडि़या, सितम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता शहर के सूर्य मंदिर चौक से सन्हौली जाने वाली सड़क पर बीते छह माह से जलजमाव की समस्या से शनिवार को मुक्ति मिल गई है। अब लोगों का आवागमन सुलभ होगा। बताया जा रहा है कि नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा किया गया पहल रंग लाया और वैक्लपिक व्यवस्था के तहत जमीन के अंदर पाईप डालकर पानी की निकासी कराते हुए स्थायी बहाव की व्यवस्था की गई है। हालांकि इस जगह में जलनिकासी के लिए लगभग चार करोड़ 81 लाख की लागत से आरसीसी नाला का निर्माण कार्य का भी शिलान्यास हो चुका है लेकिन तत्काल लोगों के आवागमन को सुलभ करने के लिए पहल किया गया। बताया जा रहा है कि इस जगह पर पानी की निकासी की पूर्व में व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानी लोगों को हो रही थी। दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलजमाव ...