खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के कोलवारा पंचायत स्थित तेलिया बथान कुल्हड़िया मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क पर कोलवारा गांव के पास जलजमाव यात्रियों के लिये मुसीबत बनी हुई है। पर, इस समस्या की ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी का ध्यान नहीं है। आज तेलिया बथान, नवटोलिया, तेहाय, पुनोर आदि गांवो के लोगों क़ो कोलवारा-कुल्हड़िया के रास्ते प्रखंड मुख्यालय जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव व गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा बन गया है। इस सड़क से गुजरने वाले ख़ासकर दो पहिया वाहनों का दुर्घटना होना आम बात बनी हुई है। इधर स्थानीय ग्रामीण संजय दास, जयजयराम शर्मा, अभनंदन मंडल आदि ने बताया की इस समस्या क़ो लेकर वें लोग कई बार अधिकारी का ध्यान दिलाया गया, लेकिन आज तक किसी अधिकारी व जनप्रतिनिधि समस्या क़ो द...