Khagaria News: जर्जर विद्यालय भवन की समस्या को लेकर सीओ को सौंपा आवेदन
खगडि़या, नवम्बर 6 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नोनिया टोला के जर्जर भवन की समस्या को लेकर गुरुवार को दर्जनों महिला एवं पुरुष अभिभावक और ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने सीओ लीलावती कुमारी को आवेदन सौंपकर विद्यालय भवन की तकनीकी जांच कराने और विद्यालय को स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित करने के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की छत और बीम से कंक्रीट टूटकर गिर रहा है तथा लोहे की छड़ें बाहर दिखाई दे रही हैं। दीवारों में भी कई जगह दरारें हैं। ऐसे में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। इधर वाउर् पार्षद हीरालाल यादव ने कहा कि विभाग द्वारा विद्यालय को कन्या मध्य विद्यालय, खुटिया में स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.