खगडि़या, नवम्बर 8 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथाम थाना क्षेत्र के बड़ी तेलौछ गांव में जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे समाजसेवी रंजन टाइगर और उसके भाई चंदन पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चंदन के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, रंजन टाइगर ने हमलावरों पर सोने की चेन और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। रंजन टाइगर के अनुसार, विनोद साह और हीरा के बीच चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत रखी गई थी। इसी सिलसिले में वह अपने भाई चंदन के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां नौशेरवा आदिल उर्फ हीरा, मो. मक्की, मो. हिमायु, मो. तहसील, मो. फतेह आलम और अबू तालीम ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मारपीट कर की छिनतई, आठ लोगों को किया नामजद विरोध करने पर सभी ने मारपीट की। इस दौरान देश...