Khagaria News: जमीन पर जबरन कब्जा कर लेने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, नवम्बर 24 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा गांव निवासी स्वर्गीय शंभु यादव के पुत्र दीपक कुमार ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने गांव के ही चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए बासगीत पर्चा के जमीन पर जबरन कब्जा कर उस पर लगे वृक्ष को काट कर बिक्री करने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदक ने संबंधित भूखंड का पूरी विवरणी अंकित करते हुए कहा है कि उक्त भूखंड का बासगीत जमीन का पर्चा उसके चाचा एवं पिता के नाम पर अंचल कार्यालय के द्वारा निर्गत किया गया है। इसी भूखंड को नामजद जनबल के बल पर अपने कब्जे में लेकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.