Khagaria News: जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत
खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना के तुलसीपुर गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश प्रसाद कुंवर के पुत्र राजीव रंजन उर्फ गोपाल कुमार ने बुधवार को थानाध्यक्ष बेलदौर को आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सशस्त्र लैस होकर अपने पैतृक खेत को जबरन कब्जे में लेने की कोशिश करने की शिकायत की है। इसका विरोध करने पर नामजदों ने उसे गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। घटना मंगलवार के देर रात की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसका साढ़े बारह बीघा जमीन इतमादी पंचायत के स्वर्णपुरी बहियार में है जिस पर उसका कई दशकों से शांतिपूर्ण दखल कब्जा चल रहा है। इस जमीन की जुताई उसके द्वारा रब्बी फसल के बुवाई के लिए की गई है। इसी जमीन में नामजद रात के अंधेरे में खाद का छिड़काव कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.