खगडि़या, सितम्बर 10 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता बेगूसराय डाक अधीक्षक के निर्देशानुसार डाक विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को डाकघर की बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष खाता खोलो अभियान बुधवार को चलाया गया। इसी अभियान के तहत जमालपुर गोगरी डाकघर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

विशेष कैंप का आयोजन कैंप के दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अभियान के तहत कुल 70 नए खाते खोले गए, जबकि 3 इंश्योरेंस भी लोगों द्वारा लिए गए। डाक विभाग की ओर से लोगों को विभिन्न बचत योजनाओं एवं बीमा सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कैंप का आयोजन उपडाकपाल शंकर कुमार साह एवं सहायक डाकपाल अमित कुमार अमन की निगरानी में किया गया। डाककर्मियों ने लोगों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन सेवाओं क...