Khagaria News: जबरन घर बनाकर जमीन हड़पने की शिकायत
खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के नारदपुर गांव निवासी राम महतो के 52 वर्षीया पत्नी रंजन देवी ने थानाध्यक्ष एवं सीओ को आवेदन देकर अपने पूर्वज की जमीन पर जबरन चदरा का घर बना कर हड़प लेने की शिकायत की है। जमीन हड़प लेने के कारण महिला बेघर हो यत्र तत्र न्याय के लिए भटक रही है। आवेदन में आवेदिका ने संबंधित भूखंड का पूरी विवरणी अंकित करते हुए कहा है कि इस जमीन को उनके पूर्वजों ने केवाला के माध्यम से खरीद किया था। इसी भूखंड पर नामजद बालो साह धन एवं जन के बल पर अपने कब्जे में लेकर जबरन घर बना कर उसे बेदख़ल कर दिया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जमीन कब्जाने के विवाद में 50 लाख रंगदारी की मांग इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.