खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र से 54 लोगों ने अपने अपने समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्राप्त आवेदन राजस्व शाखा, भूमि विवाद, नगर निकाय, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कोषागार सहित विभिन्न विभागों से संबंधित थे।डीएम ने दोनों एसडीओ, सभी सीओ, बीडीओ, नगर पंचायत व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों, डीपीओ, प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, दोनों डीएसएलआर, प्रभारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर...