Khagaria News: जन समाधान दिवस पर छह आवेदनों की सुनवाई
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। डीएम विक्रम विरकर के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य सभाकक्ष में शुक्रवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों के छह आवेदकों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना। प्राप्त आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया, विद्युत कार्यपालक अभियंता, खगड़िया, भूमि सुधार उप समाहर्ता, खगड़िया, अंचल अधिकारी, गोगरी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी से संबंधित थे। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने तथा मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने के भी निर्देश दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.