खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता डीएम विक्रम विरकर ने सोमवार को जन समाधान दिवस के मौके पर 14 आवेदनों की सुनवाई की। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जन समाधान दिवस के दौरान प्राप्त आवेदन विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों से संबंधित थे। इनमें कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खगड़िया; कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2, खगड़िया; अंचल अधिकारी, खगड़िया, अलौली, बेलदौर एवं परबत्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, खगड़िया, प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, परबत्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) व मंडल कारा अधीक्षक से संबंधित मामले शामिल थे।आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर डीएम ने...