खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 14618 डाउन अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस करीब आठ घंटे देरी से चली। वहीं 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे लेट चली। इधर 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। वहीं 15566 न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। वही कई अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी। यह भी पढ़ें- अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन चली 12 घंटे लेट, यात्री परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...