खगडि़या, जुलाई 31 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता डीएम विक्रम वीरकर ने शुक्रवार को जनसमाधान दिवस के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सदर एसडीओ धनंजय कुमार, गोगरी एसडीओ, चौथम बीडीओ, बेलदौर अंचल कार्यालय, गोगरी, नगर परिषद, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, जिला भू-अर्जन विभाग तथा अभिलेखागार कार्यालय से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान इन विभागों के 18 आवेदन प्राप्त हुए। लाभुकों एवं आम नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं आवेदनों को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। डीएम ने आवेदकों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जनसमाधान दिवस क...