Khagaria News: जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन स्वस्थ समाज की आधारशिला : डीडीसी
खगडि़या, जुलाई 11 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ डीडीसी श्वेता भारती ने किया। यह अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा स्थायी एवं अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने के लिए अधिक से अधिक दंपतियों को प्रेरित करना है। उद्घाटन के अवसर पर डीडीसी श्वेता भारती ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन स्वस्थ समाज की आधारशिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों से अभियान के दौरान अधिक से अधिक योग्य दंपतियों तक पहुंचकर परिवार नियोजन संबंधी जानकारी देने और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : सदर अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.