खगडि़या, जुलाई 7 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में बेहतर और दिए गए समयावधि में कर्तव्यनिष्ठता से कार्य करने हेतु प्रखंड क्षेत्र के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर और बेहतर कार्य के लिए मानसी बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा ंमगलवार को सम्मानित किया गया। जिले के मानसी प्रखंड के जनता हाईस्कूल के प्रांगण में इस अवसर पर सहायक चार्ज पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका घनश्याम दीनबंधु, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी राज रतन पाण्डे, प्रशिक्षक वागीश कुमार, विजय कुमार, अभिषेक कुमार, सन्नी कुमार, रणजीत कुमार, समेत सभी शिक्षक सह प्रगणक एवं पर्यवेक्षक गण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...