Khagaria News: जदयू के कार्यकत्र्ता संवाद कार्यक्रम की तैयारी तेज, किया निरीक्षण
खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा आगामी 9 सितंबर को खगड़िया संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दिया गया है। रविवार को जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने बछौता स्थित विवाह भवन पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि संजय झा तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा का खगड़िया में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत में मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल को तोरणद्वार, होर्डिंग, बैनर और पार्टी के झंडों से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.