खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जनता दल (यू) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मो शहाबुद्दीन को लगातार तीसरी बार मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर जिला जदयू कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मो शहाबुद्दीन का लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत एवं धारदार बनेगा तथा संगठन का विस्तार जमीनी स्तर तक होगा। विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं...