Khagaria News: जतहर में पुल नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने दी चेतावनी
खगडि़या, अक्टूबर 25 -- Khagaria News: खैरा, निज संवाददाता खैरा प्रखंड क्षेत्र के हरनी पंचायत के जतहर गांव में स्थायी पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी के लिए गांव पहुंचे और नदी घाट का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार, आपसी चंदा जुटा कर एवं समाजसेवी डॉ. नीरज शाह के सहयोग से नदी पर चचरी पुल बनाया गया है। जिससे लोगों को नदी पार करने में आसान हुई । विधायक ने बताया कि स्थायी पुल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार है, लेकिन कम आबादी के कारण सरकार का अपेक्षित ध्यान नहीं मिल रहा है। उन्होंने पुल निर्माण के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पुल नहीं बनने पर वे आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। महिलाओं समेत ग्रामीणों ने 'पुल नहीं तो वोट नहीं' का नारा लगाकर नाराजगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.