Khagaria News: जगन्नाथ राम हाईस्कूल सलारपुर की पुरानी इमारत भरभराकर गिरी
खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथ राम उच्च विद्यालय, सलारपुर की वर्षों पुरानी जर्जर इमारत शनिवार की रात हुई बारिश के दौरान भरभराकर धराशायी हो गई। करीब छह पुराने भवनों में से तीन का बरामदा एवं एक हिस्से गिर पड़ा। प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ने बताया कि विद्यालय की पुरानी इमारत वर्ष 1948 के आसपास निर्मित बताई जाती है। छह पुराने भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुके थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन भवनों में शिक्षण कार्य पहले ही बंद कर दिया गया था तथा इन्हें परित्यक्त भवन घोषित कर दिया गया था। इनमें से तीन भवनों का बरामदा एवं छत का हिस्सा बारिश के कारण धराशायी हो गया है। उन्होंने बताया कि पुराने छह भवनों में अब भी तीन भवन शेष हैं, लेकिन उनकी स्थिति भी काफी जर्जर है और वे गिरने के कगार पर हैं। विद्यालय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.