Khagaria News: छापेमारी में वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान तेगाछी गांव निवासी रिंकू कुमार, पिता जोगिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.