खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के दो फरार अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बन्देहरा निवासी स्व. मेदो यादव के पुत्र सिकंदर यादव और खड़ौआ निवासी रविंद्र कुमार के पुत्र चंदा कुमार के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति लंबे समय से मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे थे और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने-अपने घर पर छिपे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों को उनके घरों से ही गि...