Khagaria News: छापेमारी में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले की मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया गांव निवासी बाल्मीकि चौधरी का पुत्र गुलशन कुमार बताया जा रहा है। वह मुफस्सिल थाना के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। मुफस्सिल व डीआईयू की टीम उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: हत्या के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार, सभी को भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.