Khagaria News: छापेमारी में पुलिस ने किया मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन
खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंहकू मंडल टोला बहियार में बुधवार को पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री क ा उद्भेदन किया है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए एक देसी कट्टा समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नन्हकू मंडल टोला बहियार में ललन यादव के पुत्र अभ्यास यादव के द्वारा मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित करते हुए कार्रवाई की। कार्रवाई में एक देसी कट्टा, एक मशीन, हैंड ड्रिल, हेक्सा ब्लेड, लकड़ी का एक शीट,लोहे के चदरा का एक पीस, लोहे का मुड़ा हुआ चदरा व लोहे का चौड़ा पट्टी तीन पीस बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की आने की भनक लगते ही मिनीगन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.