Khagaria News: छापेमारी में देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले की पसराहा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ रज्जाक अली नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महद्दीपुर निवासी आरोपी रज्जाक चकहर गांव में मुर्गा बेचने का काम करता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बजरंगबली चौक के पास स्थित उसकी मुर्गा दुकान में चोरी-छिपे देशी शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के निर्देश पर एसआई राजेश दास के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक अन्य वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.