खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी कुशेश्वर उर्फ कुत्तो शर्मा के पुत्र बिजल उर्फ बिजय उर्फ वीरेंद्र शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर थाना में गत 6 जून को बेलदौर थाना कांड संख्या 189/2026 दर्ज हुआ था, जिसमें अनुसंधान के क्रम में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी बाइक पर देसी शराब लेकर आ रहा था। इसी क्रम में फुलवड़िया डीह के निकट उसके बाइक से एक बालक को ठोकर लग गई थी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 26 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार घटना के बाद नामजद घटनास्थल पर ही बाइक, जिस पर देसी शराब लदी हुई थी, छोड़ कर भाग गया...