Khagaria News: छात्रों व शिक्षकों को नशा मुक्ति का दिलाया गया शपथ
खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय, रहीमपुर में नशामुक्ति को लेकर छात्रों व शिक्षकों को शपथ दिलाया गया। सदर बीडीओ पूरण साह ने इस दौरान शिक्षकों व छात्रों को शपथ दिलाया कि वे लोग किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप में सेवन नहीं करेंगे। दूसरे को भी नशे से दूर रखेंगे। नशामुक्ति बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का भी संकल्प लिया। वहीं नशीले पदार्थों से संबंधित बनाए गए सभी कानूनों एवं नियमों के पूर्ण पालन करने का भी शपथ लिया। छात्रों ने कहा कि नशा से दूर रहने के संकल्प को पूरा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.